Periodपाठ: महावारी है ईश्वर का वरदान
Featured Latest 🎧 Podcast Explore Writers Explore Topics Take Action सेवा में, सिद्धार्थ नाथ सिंह स्वास्थ्य मंत्री, उत्तर प्रदेश । लखनऊ सचिवालय प्रयागराज पिन कोड :211011 विषय : गांव एवं सरकारी स्कूल में महावारी दिवस को लेकर लोगों में जागरूकता। महोदय, सविनय निवेदन है कि हमारे राज्य में जैसे महिला दिवस, बाल दिवस ,गणतंत्र दिवस ,गांधी जयंती आदि दिवस जैसे मनाए जाते हैं ठीक उसी तरह हमारे राज्य में महावारी दिवस भी मनाना चाहिए माहवारी की समस्या ऐसी हो गई है आजकल इस मुद्दे पर कोई भी बात खुलकर बात करना नहीं चाहता।महावारी महिला और लड़कियों के साथ का सबसे बड़ी समस्या बनता दिख रहा है।गांव में आज भी महावारी को लेकर बड़े अंधविश्वास चले आ रहे हैं।जिसके चलते महिलाओं और लड़कियों को बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कितनी जगह आज भी गांवों में महिलाओं के महावारी के दिनों में उन्हें अपवित्र माना जाता है। उन्हें रसोई घर में नहीं जाने दिया जाता उन्हें घर के बाहर एक दूर कमरे में रखा जाता है...