एक कहावत थी कि बाप जैसा करता है बेटा वैसा भरता है अब शाहरुख खान के साथ कुछ उल्टा हुआ बेटा जैसा करता है वैसा भरता है यह आज हमें देखने को मिल गया
: क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार आर्यन खान के केस का असर अब उनके पिता शाहरुख खान के प्रोफेशन पर पड़ता दिख रहा है। अब हाल ही में एक खबर सामने आई है कि लर्निंग ऐप BYJU'S (बायजूस) ने शाहरुख खान द्वारा किए गए सभी विज्ञापन रोक दिए हैं। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही शाहरुख खान लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर रहे हैं। शाहरुख की स्पॉन्सरशिप डील्स में बायजूस सबसे बड़ा ब्रांड था। इस ब्रांड को एंडोर्स करने के बदले शाहरुख को सालाना 3 से 4 करोड़ रुपए मिलते थे। वे 2017 से कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके अलावा उनके पास ICICI बैंक, रिलायंस जियो, एलजी, दुबई टूरिज्म, हुंडई जैसी करीब 40 कंपनियों का एंडोर्समेंट है। शाहरुख खान के बेटे ने ड्रग्स लेने की बात मानी, NCB को बताया- मैं चरस पीता हूं कंपनी को क्यों लेना पड़ा फैसला आर्यन की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख की ट्रोलिंग शुरू हो गई थी। लोगों ने ब्रांड्स को भी टारगेट करना शुरू कर दिया था, जिनका विज्ञापन शाहरुख करते हैं। सोशल मीडिया पर लोग BYJU'S से सवाल पूछ रहे थे कि कंपनी शाहरुख को ब्रांड एंबेसडर बनाकर क्या संदेश दे रही है? क्य...